नगर पालिका के भ्रष्टाचार और सफाई कर्मचारियों के शोषण पर की गई जिला स्तरीय टीम गठित

मनीष कुमार 

SDM को ज्ञापन सौंपते धरने पर बैठे लोग 
कासगंज । नगर पालिका सोरो के सफाईकर्मियों की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ व कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले जिला अधिकारी कार्यालय पर 2 घंटे का सांकेतिक धरना  देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जिस पर उप जिलाधिकारी महोदय ने एडीएम की संस्तुति पर नगरपालिका घोटाले की जांच हेतु एक  सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जिसमें ज्ञापन से संबंधित समस्त बिंदुओं पर कमेटी गंभीरता से विचार कर अपनी रिपोर्ट एडीएम को सौंपेगी

अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने बताया कि किसी भी क्षेत्र और समाज को स्वस्थ और स्वच्छ रखने के लिए वहां का सफाई कर्मी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है राज्य व केंद्र सरकार भी सफाई कर्मचारियों को इस समाज का अग्रणी अंग मानते हुए कई तरह की योजनाओं से लाभान्वित कर रही है लेकिन नगरपालिका सोरों मे सफाई कर्मचारियों के शोषण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे जिसमें आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का 6 माह से वेतन बकाया आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 366 रु प्रतिदिन का वेतन लागू किया हुआ है लेकिन आज भी नगरपालिका सोरो में रु0  292 प्रतिदिन वेतन दिया जाना  ठेकेदारी पर रखने से पूर्व कर्मचारी का बीमा कराना आवश्यक होता है लेकिन आज तक इनमें से किसी का भी कोई बीमा नहीं कराया गया

नियमित संविदा सफाई कर्मचारियों का 35 महीने का पी एफ आज भी बकाया उनके खातों में जमा नहीं कराया गया समस्त सफाई कर्मचारियों को बैठने और अपने दस्तावेजों के रखरखाव हेतु ना ही कोई ऑफिस उपलब्ध कराया गया आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तनख्वाह वितरण का ठेका बड़ी कमीशनखोरी के लिए मनमर्जी से असक्षम ठेकेदार को दिया गया है

नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के शोषण निदान और दोषी कर्मचारियों को दंडित करने हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का गठन की मांग की है इस पर एडीएम की संस्तुति पर नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच हेतु एक 5 सदस्य टीम का गठन किया गया है जिसमें कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम पटियाली को बनाया गया है इसमें प्रमुख रूप से अशोक शर्मा , अबरार ,अर्जुन, बबलू ,राहुल ,रोहित, विशु ,अशोक, राम सिंह, कपिल पंडित ,रामदास ,विश्वकर्मा, कमल ,बबलू ,रोहित, सतीश आदि लोग उपस्थित थे।